शास.अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी- कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर शासकीय अधिकारी-कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मिलकर संयुक्त रूप से वैक्सीनेशन के कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है बाबजूद इसके शासकीय अवकाश के दिनो में भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वाह किया लेकिन अब इस व्यवस्था में परिवर्तन होना चाहिए, शासकीय कर्मचारियों से किसी भी रूप में शासकीय अवकाश व रविवार के दिन कोई भी कार्य ना लिया जाए ताकि कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात ना हो, इस संबंध में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के मुखिया से अपनी लंबित मांगों के साथ यह अवकाश की समस्या प्रमुख रूप से शामिल है, इसका उचित निराकरण किया जावे।
यह मांग रखी मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव व ने जिन्होंने शास.अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा सहित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के बैनर तले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारी हित में यह मांग प्रबल रूप से रखी। इसके अलावा यहां अन्य समस्याओं को भी बतया गया जिसमें वार्षिक वेतन वृद्धि 2020 का 50 प्रतिशत एरियर की राशि लंबित है जिसका शीघ्र भुगतान हो, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का भुगतान व कितने प्रकरण लंबित है उनका निदान हो, कोविड कायघर्् में वैक्सीनेशन का कार्य सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक किया जावे, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य संवर्ग के कर्मचारियों को बह्मस्वरूप समिति की अनुशंसा अनुसार वेतन उन्नयन कर शीघ्र लाभ दिया जावे, जीपीएफ बुक का संधारण कराया जावे, लंबित जीपीएफ पासबुक शीघ्र संधारण कराई जावे, अनमोल एफ.संधारण करने पर 3000 रूपये प्रति माह भुगतान करने का प्रावधान है अगस्त 2021 से लंबित राशि का भुगतान अविलंब कराया जावे एवं जिन कर्मचारियों का समयमान वेतनमान का समय पूर्ण हो चुका है उनको समयमान वेतनमान अभी तक नहीं दिया गया है
जिसमें महेशपुरी एमपीडब्ल्यू, रन्नौद को सीएससी पोहरी एवं परवेज खान एमपीडब्ल्यू सीएससी बदरवास एमपीडब्ल्यू रन्नौद को लगभग दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है जो अभी तक लंबित है एवं अन्य सभी लंबित कर्मचारियों को समयमान लाभ दिया जावे। इन सभी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपने वालों में शा.अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, सह संरक्षक प्रमोद कटारे, संयोजक दुर्गाप्रसाद ग्वाल, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द सरैया, मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सहसचिव बृजेन्द्र परिहार आदि शामिल रहे।






Be First to Comment