िशवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार दोपहर हंस बिल्डिंग के पास रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। जब वापस लौटी तो देखा शव फंदे पर लटका देखा। युवक ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के गोपाल बाथम पुत्र विष्णु बाथम (25) का शव घर में लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि गोपाल की पत्नी का मायका पीछे ही था तो वह अक्सर आती-जाती रहती थी। जब युवक ने फांसी लगाई तो पत्नी मायके गई हुई थी। वापस आने पर जब बच्चों ने पर्दा खोला तो देखा कि गोपाल फांसी पर लटका हुआ है। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची यहां मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।






Be First to Comment