Press "Enter" to skip to content

किसान के खाते से आधा लाख गायब, खाता हुआ खाली / Shivpuri News

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के किसान के खाते से अज्ञात ठग ने 51 हजार रुपए पार कर दिए। पीएम सम्मान निधि योजना की राशि निकालने के लिए किसान बैंक शाखा पहुंचा तो पता चला कि खाता खाली है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पूरन (38) पुत्र नत्थू कुशवाह निवासी चांदपुर के खाते से अज्ञात ठग ने 51 हजार रुपए पार कर दिए। किसान पूरन कुशवाह का कहना है कि उसका एसबीआई शाखा पोहरी में खाता है। पीएम सम्मान निधि योजना के 2 हजार रुपए निकालने के लिए पहुंचा। पर्ची भरकर दी तो पता चला कि खाता खाली है।

खाते में पहले से करीब पचास हजार रुपए बैंलेंस था। स्टेटमेंट निकाला तो 5 बार में 10-10 हजार रुपए और छठवीं बार 1 हजार रुपए निकाले गए हैं। इस तरह 51 हजार रुपए अज्ञात ठग ने खाते से पार कर दिए हैं। किसान का कहना है कि उसके पास किसी तरह का फ्राड कॉल नहीं आया। न ही उसने किसी को ओटीपी ही बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!