Press "Enter" to skip to content

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई : कोरोना गाइड लाइन का नहीं किया पालन, पांच बस जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने और ओवर लोडिंग करने वाली बसों पर गुुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। टीम ने गुना नाके सहित हाईवे पर यात्री बसों की चेकिंग की। कई बसों में न तो यात्री मास्क पहने हुए मिले और न ही सीट के अनुपात में यात्री बैठे हुए थे। नियमों का उलंघन करने और सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने 5 यात्री बसों पर कार्रवाई कर उन्हें जब्त किया।

कोरोना गाइड लाइन के तहत कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बस संचालकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिए थे। बसों में ओवर लोडिंग नहीं करने को भी कहा था। सुरक्षित दूरी बनाए रखने के नियम का उल्लंघन भी नहीं होना चाहिए था। यही सब चेक करने गुरुवार को टीम सड़क पर उतरी और कार्रवाई की।

बस संचालकों को निर्देशित किया गया था कि वह बस में कुछ मास्क रखें, ताकि अगर कोई यात्री मास्क पहन कर नहीं आया है तो उसे मास्क उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन बसों में मास्क नहीं मिले और न ही स्टाफ के हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर मिला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!