शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में पेट्रोल पंपों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की प्राप्त शिकायतों के क्रम में गतदिवस शिवपुरी पेट्रोल पंप ए.बी.रोड बांसखेडी की जांच राजस्व, खाद्य एवं नापतौल विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पेट्रोल जप्त कर, पंप की नोजल एवं टेंक को सील करने की कार्यवाही की गई।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जांच में पेट्रोल का स्टॉक निर्धारित छुट सीमा से अधिक पाया गया जो मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश 2005 का उल्लंघन है। इन अनियमितता के लिए 2211 लीटर पेट्रोल को जप्त किया गया तथा पंप की नोजल एवं टैंक को सील करने की कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी गणेश जायसवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल एवं तहसीलदार शिवपुरी, नापतौल निरीक्षक आर.के.चतुर्वेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खुशबू शुक्ला एवं गौरव कदम संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

क्षमता से अधिक पाया पेट्रोल, बांसखेड़ी पेट्रोल पंप सील / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment