Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपयों को लेकर दामाद और ससुर ने कर दी हत्या / shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में उधारी के रुपयों को लेकर युवक की हत्या दामाद व ससुर ने कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक हन्नू लोधी के भाई सोनसिंह लोधी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 10 जनवरी को उसका भाई हन्नू लोधी दुकान पर गया हुआ था। रात 9 बजे के करीब बड़ा भाई जसवंत लोधी कुएं पर गया हुआ था तो राते में झिरना वाले खेत के पास छोटा भाई हन्नू बेहोश पड़ा मिला। जल्दी से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। यहां विवेचना में पाया कि घटना वाले दिन देव सिंह लोधी के घर उसका दामाद सचिन भी आया हुआ था और उसी समय हन्नू लोधी वहां पहुंचा तो पैसों को लेकर हन्नू और देव सिंह के बीच विवाद शुरू हो गया। मारपीट के बाद जब मृतक हन्नू लोधी भागने लगा तो दोनों ससुर-दामाद ने उसका पीछा किया और सचिन द्वारा जान से मारने की नियत से लोहे की कुल्हाड़ी से उसके सिर में बार कर दिया। वहीं देव सिंह ने हत्या करने की नियत से उसके सिर पर लाठी से बार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौत का शिकार हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!