थैलेसीमिया बच्ची को किया ब्लड डोनेट / Shivpuri News

शिवपुरी। जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी के सदस्य हरि शरण गुप्ता जो कि इनका ब्लड ग्रुप बहुत ही रेयर ब्लड ग्रुप है बी नेगेटिव यह ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों का पाया जाता है। हरि शरण जी हर बार जरूरत पर ब्लड देने के लिए तैयार रहते हैं ऐसे ही इनको रात में टाइम मिला तो मेरे एक निवेदन पर हरि शरण गुप्ता ने बी नेगेटिव थैलेसीमिया मुस्कान पाल को ब्लड डोनेट किया। मुस्कान पाल थैलेसीमिया बीमारी से जूझ रही है और इसको 10 से 15 दिन के अंदर इस बच्ची को ब्लड लगता है। ब्लड डोनेट करने पर जय माई मानव सेवा समिति ने हरि शरण गुप्ता का आभार जताया।