Press "Enter" to skip to content

विस्तारक योजना सिर्फ कार्यक्रम नहीं अनुष्ठान है :  जीतू जिराती / Shivpuri News

शिवपुरी विधानसभा बूथ विस्तार योजना की कार्यशाला संपन्न

िशवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की 100वीं जयंती वर्ष में हम संगठन को बूथ स्तर पर विस्तारित कर रहे हैं। प्रत्येक विस्तारक को इस कार्य के लिए 100 घंटे का महत्वपूर्ण समय देना है। आपके द्वारा आज लिए प्रशिक्षण से न सिर्फ बूथ मजबूत होगा वरन भाजपा का आगामी 50 वर्ष का भविष्य भी तय होगा। विश्व के सबसे बड़े दल बनने में बूथ की अहम भूमिका रही है। विस्तारक योजना सिर्फ कार्यक्रम नहीं अनुष्ठान है। यह बात संभागीय प्रभारी जीतू जिराती ने होटल पीएस में आयोजित विधानसभा बूथ विस्तारक कार्यशाला के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र की समिति के साथ पन्ना समितियां का गठन कर इसे संगठन एप्प के माध्यम से सत्यापित करवाएं। एक क्लिक पर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ समिति के कार्यकर्ता से संपर्क साध सकेंगे।

चुनाव के समय इन्हीं बूथ समितियों के माध्यम से हम प्रदेश के 65 हजार मतदान केंद्रों पर बढ़त बनाकर पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं कार्यशाला की मुख्य वक्ता पूर्व महापौर ग्वालियर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि श्री कुशाभाई ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को हम संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं यह पूरा वर्ष संगठन विस्तार और संगठन के कार्यों का बेहतर रूप से सृद्ढ़ करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है और बूथ विस्तार के तहत हमें जमीनी स्तर पर काम करने को मिल रहा है। गुप्ता ने राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यों की जानकारी देकर उन्हें जन.जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाला राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। देश को तोड़ने वाली शक्तियां समाज पर हावी होना चाहती है। ऐसे में हमें देश को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथस्तर पर संगठन का काम खड़ा करना होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथमए उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवालए महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऊषा भार्गवए उपाध्यक्ष नबावसिंह कुशवाहए उपाध्यक्ष दिलीप मुदगलए उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवालए मंडल महामंत्री सुनील जाधवए पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार मंचासीन थे।

भाजपा आईटी इंचार्ज गणेश धाकड़ ने शिवपुरी विधानसभा में संगठन एप के माध्यम से बूथ समितियों के डिजीटलीकरण का प्रशिक्षण दिया। वहीं करैरा में अमन बिरथरेए कोलारस में जितेंद्र राठौरए पोहरी में अमन मिश्राए पिछोर में गणेश धाकड़ ने प्रशिक्षण दिया। संचालन उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल ने किया।

यहां भी हुआ कार्यशालाओं का आयोजन

शिवपुरी जिले के साथ.साथ विस्तारक व बूथ विस्तारों की बैठक का करैराए पोहरीए पिछोरए कोलारस में भी आयोजन किया गया जिसमें पिछोर में बूथ विस्तार कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद केपी यादव व जिलाध्यक्ष राजू बाथम रहे। यह आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर पिछोर में हुआ। पोहरी विधानसभा में कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गालाल विजय रहे। यह कार्यशाला ब्लॉक कॉलोनी पार्क पर आयोजित की गई। कोलारस में बूथ विस्तारक कार्यशाला में मुख्य वक्ता रामलखन मीणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा रहे। कार्यशाला स्वागत मैरिज गार्ड कोलारस में आयोजित की गई। करैरा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा मनीष राजौरिया रहे। यह कार्यशाला रजनी मैरिज गार्डन करैरा में आयोजित की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!