शादियों का सीजन शुरू, माता पूजन में बिना मास्क के आती महिलाएं / Shivpuri News

शिवपुरी। शादियों का सीजन शुरू हो गया है और जिन घरों में शादियां है उन घरों की महिलाएं माता पूजन के लिए मंदिर जा रही है। लेकिन यहां बता दें कि इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा चल रहा है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर प्रशासन ने भी गाइड लाइन जारी की है और लोगों से मास्क लगाने की अपील की है, लेकिन अभी तक लोग मास्क लगाने के प्रति गंभीर नहीं हुए हैं। माता पूजने आने वाली महिलाओं को कोरोना संक्रमण का बिलकुल भी भय नहीं है। वह बिना मास्क लगाए मंदिर आ रही हैं और माता पूजन कर रही है। मामले को लेकर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए और मास्क लगाए जान की हिदायत भी दी जाना चाहिए।