मजदूरी करने गई युवती से खेत मालिक व रिश्तेदार ने किया बलात्कार, केस दर्ज / Karera News

करैरा। खबर करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लेदा से आ रही है। यहां खेत पर मजदूरी करने गई युवती के साथ खेत मालिक व उसके रिश्तेदार ने बलात्कार कर दिया। बलात्कार के बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन दोबारा परेशान किए जाने पर युवती थाने पहुंच गई और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

ग्राम लेदा थाना करैरा की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने बताया किवह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। कुछ सालों से वह परिवार से अलग ग्रामलेदा में रह रही है। 10 दिन पहले 9 जनवरी को शाम 5 बजे वह गन्ना छीलने के लिए नरेंद्र रावत के खेत पर गई थी। यहां नरेंद्र रावत ने धक्का देकर खेत में पटक दिया और बलात्कार किया। कुछ देर बार उसका रिश्तेदार राजकुमार रावत आ गया आर उसने भी गलत काम किया। बाद में आरोपितों ने धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे। जैसे-तैसे दोनों से छूटकर आई और यह बात किसीको नहीं बताई। लेकिन उक्त लोग फिर से परेशान करने लगे। परेशान होने के कारण थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।