शिवपुरी। खबर जिले के बड़ौदी क्षेत्र से आ रही हैं यहां चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी सहित घरेलू सामान पर हाथ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मकान मालिक उदयसिंह यादव ने बताया कि वह राजस्थान के बूंदी में नौकरी करता हैं 5 जनवरी को मेरी पत्नी बच्चों के साथ बूंदी आ गई और घर का ताला लगा दिया। 17 जनवरी को शाम के समय पड़ोसी रूवि का फोन आया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर उदयसिंह शिवपुरी आए तो देखा था घर व अलमारी का ताला टूटा हुआ है। चोर घर से 10 हजार नकदी, मंगलसूत्र, वाशिंग मशीन, एलईडी सहित अन्य सामान ले गए।






Be First to Comment