कोरोना को आमंत्रण देते हुए आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम / Shivpuri News

शिवपुरी। जन सामान्य में वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए अनुभूति कार्यक्रम बनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सकक्षा 5 से 11वीं तक छात्र-छात्राओं को प्रकृति के परिचय का अनुभव दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर ईको कैंप का आयोजन किया जा रहा है। लेकिर जब जिले में कोरोना का संक्रमण खतरनाक तरीके से लगातार बढ़ रहा है तो ऐसे में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी जिले में कराया जाना खुलेआम कोरोना को निमंत्रण दिया जाना है। नेशनल पार्क में कोरोना के समय में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भीड़ मौजूद रही। एक तरफ सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रम तथा भीड़ पर रोक लगा दी है ऐसे में यह कार्यक्रम क्या संदेश देता है। भीड़ भरा यह कार्यक्रम जिसमें देश का भविष्य बच्चे मौजूद थे क्या ऐसे में यह आयोजन किया जाना उचित था। मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा प्रशासन को इस पर कार्रवाई करना चाहिए।