कर्नल ढिल्लन की 16वीं पुण्यतिथि ग्राम हातोद में मनाई जाएगी / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मभूषण स्व. कर्नल जी.एस.ढिल्लन की सोलहवीं पुण्यतिथि 6 फरवरी 2022 को तहसील शिवपुरी के ग्राम हातोद में मनाई जाएगी।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा तहसीलदार शिवपुरी को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया है।