Press "Enter" to skip to content

पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव व भाई ने उपयंत्री को लात-घूसों से पीटा / Badarwas News

शिवपुरी। नगर परिषद कार्यालय बदरवास में उपयंत्री की लात घूसों से बुरी तरह मारपीट कर दी। बदरवास थाना पुलिस ने नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सहित उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। उपयंत्री द्वारा दोनों भाइयों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद बदरवास के उपयंत्री सुलभ पाठक (30) पुत्र राजेश कुमार पाठक निवासी जगदीश कॉलोनी गुना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुलभ पाठक का कहना है कि मंगलवार को ऑफिस में कार्य कर रहा था। तभी नरेंद्र यादव पुत्र लालसाहब यादव ने कार्यालय में आकर गुंडागर्दी सिद्ध करने गाली गलौज शुरू कर दी। निवेदन करने पर भी उक्त व्यक्ति द्वारा गालियां देना बंद नहीं किया। इसलिए कुर्सी से उठकर बाहर दूरभाष पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। तभी सामने से भूपेंद्र यादव पुत्र लालसाहब यादव गालियां देते हुए आया और उनकी शह पर उनके भाई नरेंद्र यादव ने मुझे लात घूसों से मारपीट कर दी। जमीन पर पटककर बुरी तरह मारा एवं उनके बताए अनुसार कार्य नहीं करने पर जागे भी ऐसे और इससे बुरा बरताव करने की धमकी दी। गालियां देकर काफी जलील किया। वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा और एसडीएम कार्यालय कोलारस आ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!