Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया ने फोन लगाकर पूछा संक्रमितों का हालचाल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के हनुमान भक्त मंडल के प्रमुख सदस्य और उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो जाने के चलते वह घर पर उपचार ले रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें फोन कर पूछा कि उन्हें कोविड- केयर सेंटर से डॉक्टर के फोन आ रहे हैं या नहीं। उन्हें घर पर दवाई मिली है या नहीं। उनका स्वास्थ्य कैसा है। इसका जवाब देते हुए दंपति ने कहा कि उन्हें 2 दिन पहले अचानक सर्दी लगी और हरारत सी महसूस हुई।

जांच कराई तो पता पड़ा कि हम दोनों दंपत्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हमने अपने आप को एक कमरे में क्वारिन्टाइन कर लिया। डॉक्टर के साथ-साथ सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय और विभागीय अधिकारियों के फोन भी मिल रहे हैं। जो हमारे स्वास्थ्य की पड़ताल कर रहे हैं।वही हमें दवाइयां भी मिल रही हैं, जिन्हें खाकर हम स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। 2 दिन हमें हो गए हैं, आज हम खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!