बैराड़। गोवर्धन थाना के बूढ़दा-बसई मार्ग पर मंगलवार सुबह आमवली पुलिस चौकी के पास मोड़ पर एक मिनी ट्रक और ट्रॉला में भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी ट्रक में सवार बूढ़दा निवासी एक आदिवासी मजदूर महिला मथुरा आदिवासी और मिनी ट्रक का चालक सीताराम प्रजापति निवासी भितरवार घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मिनी ट्रक के चालक को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। वहीं हादसे में घायल महिला को बैराड़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रॉला चालक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिनी ट्रक व ट्रॉला में हुई भिड़ंत, दो घायल, 1 गंभीर / Shivpuri News




