Press "Enter" to skip to content

संयुक्त मोर्चा की ब्लाॅक एवं तहसील कार्यकारिणी गठित, दीपक संयोजक व ब्लाक अध्यक्ष बने मनोज / Shivpuri News

कोलारस। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा पिपलौदा तथा जिला संयोजक एवं निर्वाचन अधिकारी दुर्गा प्रसाद ग्वाल की सहमति से संयुक्त मोर्चा कोलारस के संयोजक दीपक भागौरिया, ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज कुमार कोली तथा तहसील अध्यक्ष विमल शर्मा द्वारा सर्वसम्मति से ब्लाॅक एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। संयुक्त मोर्चा के संरक्षक मण्डल में महेश चन्द्र जाटव सीएमओ, डाॅ. विवेक शर्मा, बीके गोयल तथा जीएस गोलिया बीआरसीसी हैं।

ब्लाॅक कार्यकारिणी में अवधेश खेमरिया शिक्षा कार्यकारी अध्यक्ष, अभिलाख जाटव पीसीओ जनपद उपाध्यक्ष, वंदना शिवहरे शिक्षा उपाध्यक्ष, राजीव चैहान शिक्षा उपाध्यक्ष, हरि प्रकाश कटारे शिक्षा सचिव, हरगोविंद मिश्रा एसडब्ल्यू स्वास्थ्य सहसचिव, आलोक जैमिनी शिक्षा कोषाध्यक्ष, मोहम्मद जाहिद लेखापाल नगर परिषद सह कोषाध्यक्ष, महेश गौड आरएईओ कृषि संगठन मंत्री, उमाशंकर शर्मा लेखापाल महिला बाल विकास सह संगठन मंत्री, कोमल प्रसाद आदिवासी शिक्षा कार्यालय सचिव, रणवीर बघेल शिक्षा प्रचार सचिव नियुक्त किये गये हैं। जबकि केसी जाटव प्राचार्य, फरीद खान डिप्टी रेंजर, राजेन्द्र शर्मा पटवारी, शांत कबीर एव्हीएफओ, सुरेन्द्र सूर्यवंशी पटवारी, मनोज करौठिया, अविनाश भार्गव, रेणु शर्मा, भूपेन्द्र प्रतापसिंह रघुवंशी, सुनीता ओझा, विमलेश लाक्षाकार, विष्णु प्रसाद कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाहा अधीक्षक, रामस्वरूप श्रीवास्तव एमपीएस, अतरसिंह राजौरिया, जाॅर्ज इलुवियस, हुकुमचंद आर्य, धर्मेन्द्र कुशवाह, अशोक कटारे, शिवहरि रघुवंशी, राजेश भार्गव, गोविंद आदिवासी, सुरेन्द्र लोधी, प्रमोद चौबे, अजय जैन, श्रीलाल जाटव, मनोज श्रीवास्तव, डिम्पल खजूरिया कार्यकारिणी सदस्य हैं।

इसी प्रकार तहसील कार्यकारिणी में भगवत शरण पाण्डेय शिक्षा कार्यकारी अध्यक्ष, शगुफ्ता खान सुपरवाईजर उपाध्यक्ष, सुरेशपुरी गोस्वामी वनरक्षक उपाध्यक्ष, श्यामसिंह हाड़ा शिक्षा उपाध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह दादौरिया शिक्षा सचिव, सर्वेश पुरोहित सहायक ग्रेड-3 कोषाध्यक्ष, संतोष अवस्थी शिक्षा सह कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार कोली स्वास्थ्य संगठन मंत्री, रामजी भार्गव शिक्षा कार्यालय सचिव नियुक्त किये गये हैं। जबकि जफर कुरैशी, विक्रम व्यास, ओमप्रकाश धाकड़, रघुवीर पाल, सविता गोयल, बलवीर धाकड़, गोपाल जाटव, राकेश आचार्य, गोपाल सिंह यादव, पीआर भगत, इन्द्रवीर महाकाले आर कृषि, अरविंद जाटव, राकेश चतुर्वेदी, अमरसिंह आदिवासी, दीपक भार्गव, विनोद शर्मा, बालकृष्ण सैन तहसील, राम कपूर जनपद, श्रीमती नीरज तिर्की, नरेन्द्र जाटव, राममोहन शर्मा, दिनेश राठौर, अशोक शर्मा, सत्यपाल जाट, राकेश कुशवाह, अनिल सरीन, कमरलाल कुशवाह, संगीता भार्गव, अमर सैनी कार्यकारिणी सदस्य हैं। जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!