शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तलैया मोहल्ला में पुलिस ने एक आरोपित को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित अंग्रेजी शराब घर में रखकर बेचता था। पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि वह शराब कहां से लाता था।
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि तलैया मोहल्ला में एक युवक अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश तो युवक राजकुमार राठौर के घर से 35 अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment