Press "Enter" to skip to content

कोलारस 80 करोड़ गवन : करोड़पति निकली पिंकी, सील्ड मकान से बाहर आए कई राज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस में सीसीबी शाखा से 80 करोड़ का गबन करने वाले आरोपित पाराशर की पिंकी करोड़ पति निकली। पाराशर के सील्ड मकान से कई राज बाहर आए और कई के खुलासे अभी होना बाकी है। पुलिस ने भृत्य पाराशन, पिंकी यादव व उसके भाई पवन की रिमांड की अवधि बढ़वा ली है। इस दौरान कई राज और बाहर आने की संभावना है।

पूछताछ में पिंकी यादव के द्वारा 20 लाख रुपए का गोल्ड लोन, करैरा में जमीन, मकान, प्लॉट आदि होना पाया गया। भृत्य राकेश पाराशर के सील्ड मकान को खुलवाकर पुलिस ने खाना तलाशी ली है जिसमें जमीनों की खरीद फरोख्त से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस संबंधित मकान, प्लॉट व खेती से संबंधित जमीनों को अपनी विवेचना में शामिल कर कार्रवाई करेगी। वहीं खास बात यह रही कि स्थानीय मीडिया से जुड़े तथाकथित लोगों से संबंधित जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। राकेश पराशर ने स्वीकार किया है उसने कार दिलाने से लेकर हर महीने कैश देकर संबंधित लोगों को उपकृत किया है। पुलिस ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। इस मामले में कोलारस टीआई आलौक सिंह भदौरिया का कहहना है कि अभी तक पूछताछ व छानबीन में वाहन, मकान, प्लॉट व जमीनें खरीदने संबंधित कागज मिले हैं। एक कार बरामद हुई है। महिला द्वारा 20 लाख का गोल्ड लोन लिया है। संबंधितों को नोटिस दे रहे हैं। भृत्य ने कई लोगों को कैश, कार आदि देना बताया है। संबंधितों को नोटिस जारी कर पूछताछ करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!