शिवपुरी। खबर कोलारस के इमलावदी गांव से आ रही है। यहां एक यात्री बस की स्टेयरिंग फैल हो गई। स्टेयरिंग फैल हो जाने के कारण बस अनियंित्रत हो गई और वह खेत में जा घुसी। गनीमत रही की बस पल्टी नहीं नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित है। बालाजी बस के चालक ने बताया कि बस ग्वालियर से अशोकनगर के लिए जा रही थी तभी रास्ते में स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया और बस खेत में जा घुसी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
बस की स्टेयरिंग फैल, बाल-बाल बचे यात्री / Kolaras News




