Press "Enter" to skip to content

महामारी ने अपनो को छीना तो सरकार और समाज का मासूमों को मिला साथ / Shivpuri News

शिवपुरी / जरुरतमंदों की मदद करना हमारी संस्कृति है। प्रतिकूल परिस्थितियों में फंसे लोगों का साथ देना इंसानियत का फर्ज है। कोविड महामारी के दौर में सैकड़ों मासूम बच्चों ने अपने माता या पिता को खो दिया। घर के कमाने वाले व्यक्ति के असमय चले जाने से अधिकांश बच्चे भी भविष्य को लेकर चिंतित प्रदेश सरकार और समाज ने उन बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी ली।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने सभी व्यक्तियों, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि महामारी से पीड़ित बच्चों के विकास के लिए आगे आकर एक बच्चे की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की ज़रूरतों को पूरा करने हेतु एक वर्ष की स्पॉन्सरशिप राशि 24 हजार भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के बैंक खाते में नगद या चैक के माध्यम से जमा कराकर सहयोग कर सकते है।

मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा
जिन बच्चों के सिर से माता- पिता दोनों का साया उठ चुका था, सरकार ने उनके लिए मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना की शुरुआत की। योजना के तहत पीड़ित बच्चों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा, हर महीने निशुल्क राशन तथा अन्य जरूरतों के लिए हर महीने 5 हजार रुपये देने की शुरुवात हुई। जिले में 15 परिवारों के 27 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

निजी स्पॉन्सरशिप योजना
माता- पिता दोनों या किसी एक (परिवार के कमाने वाले व्यक्ति) की मृत्यु हो जाने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी मूलभूत जरूरतें आमतौर पर रुक जातीं है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देकर समुदाय के संपन्न वर्ग को जिम्मेदारी देने का प्रयास किया गया। निजी स्पॉन्सरशिप के तहत समाज के संवेदनशील व्यक्तियों तथा संस्थाओं के सहयोग से 30 बच्चों को एक वर्ष तक 2 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता तथा 15 बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

निजी स्पॉन्सरशिप कर्ता
लोड़ी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा 2.40 लाख , राधिका इंटरप्राइजेज, एमएम सर्जिकल, अनेकांत स्टोन फेक्ट्री, विनम ट्रेडर्स प्रा.लि.,अग्रवाल कटपीस भंडार (रमेशचंद्र), सीएमएचओ डॉ. पवन जैन, डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल, सहायक संचालक आकाश अग्रवाल, सीडीपीओ नरवर रविरमन पाराशर, सीडीपीओ खनियांधाना अमित यादव, सीडीपीओ पिछोर अरविंद तिवारी, सीडीपीओ केशव गोयल,वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला, समाजसेवी आरती- अभिषेक शर्मा,कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राजीव पांडेय, समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रेखा- कल्याण सिंह यादव, व्यवसायी अनिल देवेंद्र गर्ग के द्वारा 24- 24 हजार रुपये तथा विमल ट्रेडिंग कंपनी एवं व्यवसायी शुभम सिंघल द्वारा 12- 12 हजार रुपये की राशि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के बैंक खाते में जमा की गई है।

फ्री एजुकेशन देने वाले निजी स्कूल
हैप्पी डेज स्कूल 5 बच्चे, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल 3 बच्चे, एमिनेंट पब्लिक हाई स्कूल 2 बच्चे, ज्ञान प्रभात पब्लिक स्कूल 2 बच्चे, किड्जी स्कूल 2 बच्चे,सेंट चार्ल्स स्कूल 2 बच्चे,सरस्वती विद्यामन्दिर हाई स्कूल एक बच्चे को एवं शिक्षा भारती बाल निकेतन द्वारा एक बच्चे को निशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!