असामाजिक तत्वों से परेशान शा.वि. गुगवारा के शिक्षक, थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग / Kolaras News

शिवपुरी। शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुगवारा, कोलारस की प्रभारी नेहा शर्मा, शिक्षक अविनाश भार्गव, अनीता आदि ने बताया कि विद्यालय में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 16 जनवरी को रात के समय स्कूल की जाली तोड़कर जानवरों को घुसा दिया गया जिससे स्कूल का फर्श टूट-फूट गया व कमरे का ताला भी तोड़ दिया जिसमें जानवरों ने घुसकर गंदगी फैला दी। गंदगी फैलने के कारण बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी खराब हो चुकी है व शासकीय संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ है। मामले को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है।