स्वच्छता का संदेश देने वाली नपा में फैल रही गंदगी / Shivpuri News

िशवपुरी। शहर को साफ व स्वच्छता का संदेश देने वाली नगर पालिका खुद गंदगी का शिकार बनी हुई है। नगर पालिका के ऑफिसों के बाहर देखा जाए तो गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में स्वच्छता का संदेश देने वाली नपा खुद ही अपने ऑफिस में स्वच्छता नहीं रख पा रही है। फास्ट समाचार की टीम जब नपा पहुंची तो उन्होंने गंदगी के ढेर हर तरफ लगे देखे। शहर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका हर संभव कोशिश कर रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रही हैं लेकिन नपा अपने ही कार्यालय में गंदगी को फैलने से नहीं रोक पा रही है और दूसरों को स्वच्छता का संदेश देने वाली नपा खुद को ही कुछ संदेश नहीं दे पा रही है।