फोटोग्राफर संघ का स्वास्थ्य शिविर आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। रविवार को फोटोग्राफर संघ का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर फिजीकल क्षेत्र िस्थत गायत्री मंदिर पर किया किया। शिविर में फोटोग्राफर संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान फोटोग्राफर संघ के सभी सदस्यों की डायबिटीज, आंख की जांच, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई और उन्हें उचित सलाह दी गई। इसी के साथ ब्लडग्रुप की जांच कर लोगों को ब्लडग्रुप के कार्ड वितरित किए गए। वहीं ब्लड डाेनेट करने वालों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।