असहाय लोगों को कंबल वितरित कर रहा ‘सह्दय भारत’ / Shivpuri News

शिवपुरी। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं में खुद को ठंड से असहाय महसूस करते लोगों की पीड़ा को सह्दय फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने समझा और बीड़ा उठाया लोगों को कपा देने वाली ठंड से बचाने का। सह्दय भारत परिवार के पदाधिकारीयों ने गर्म कंबल वितरित कर अनेक असहाय लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया। कंबल वितरण कार्यक्रम में शिवपुरी नगर के सदस्यों में विष्णु प्रदीप शर्मा, निशा शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, अविनाश बिरथरे, नवीन शर्मा, अमन बिरथरे, अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।