शिवपुरी। खबर तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया से आ रही है। यहां एक 7 साल की बच्ची का बलात्कार उसक मुंह बोले चाचा ने कर दिया। इतना ही नहीं बलात्कार के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को कमरे में ही दफना दिया। पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ क्षेत्र के ग्राम इमरिया में रहने वाली 7 सालू की मासूम 14 जनवरी की शाम घर से अचानक लापता हो गई। घटना के समय मासूम के परिजन पवा बसई के मेले में गए हुए थे। जब शाम को वह लौटे तो उन्हें अपनी पुत्री कहीं दिखाइ्र नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। यहां पता चला कि मासूम को उसके रिश्ते में लगने वाला चाचा उत्तम पुत्र नारायण आदिवासी 35 वर्ष के साथ देखा गया था। वह उसे अपने साथ घर ले गया और मासूम से बलात्कार किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को गेहू निकालने के लिए बने कूप में दफना दिया। पुलिस जब घर पहुंची तो वहां से मासूम की लाश को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्अ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment