Press "Enter" to skip to content

पटना की 16 साल की किशोरी को 35 साल के युवक ने 1 लाख में खरीदा, पुलिस ने किया केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां पोहरी बस स्टैंड से पुलिस ने एक होटल पर खाना खा रहे युवक व नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह पटना की रहने वाली है और उसे प्रमोद नाम का व्यक्ति जो श्योपुर का रहने वाला है 1 लाख रुपए में खरीदकर लाया। मैंने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया तो वह मुझे छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खैमरिया ने बताया कि 14 जनवरी की रात एक व्यक्ति और एक किशोरी बस स्टेंड से एक नाबालिग को ले जाने की सूचना मिली जिस पर डायल 100 द्वारा थाना लेकर आए। यहां किशोरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि प्रमोद पुत्र शिवनारायण 35 निवासी ग्राम लाखा तहसील बडौदा जिला श्योपुर के द्वारा शादी कर के लाया है। किशोरी ने बताया कि वह ग्राम चैला थाना मझौला जिला पटना की रहने वाली है उसकी तीन बहने है और तीन बहनों में वह सबसे छोटी है। 13 जनवरी को उसकी मां सहानावाद लेकर आई और मामा के यहां रहने लगी। यहां मेरी शादी प्रमोद ठाकुर 35 वर्ष निवासी ग्राम लाखा तहसील बडौदा जिला श्योपुर के साथ कर दी। प्रमोद मुझे श्योपुर अपनी बहन के घर ले आया। तब मैंने प्रमोद से कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। जिस पर उसकी बहन ने घरा छोड़कर आने की बात प्रमोद से कही। जब प्रमोद मुझे छोड़ने जा रहा था उसी समय हम होटल पर बैठकर खाना खा रहे थे तभी पुलिस आ गई और हमें थाने ले आई। प्रमोद राजपूत ने मेरे मामा व दीदी को एक लाख रुपए देकर खरीदा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!