Press "Enter" to skip to content

अपनी बदहाली पर आंसू बहाता तात्या टोपे खेल मैदान, अनदेखी का हुआ शिकार / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी का तात्या टोपे खेल मैदान अपनी बदहाली पर आंसू वहा रहा है जबकी खेल के इस मैदान से आज का युवा अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते है। परन्तु जिम्मेदारों की अनदेखी के चकते शहर के खेल मैदानों पर बदहाली का आलम यह है कि यहां न खेल मैदान में न तो साफ-सफाई करवाई जाती है इतना ही नहीं इस खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है।।

हालांकि यहां विजयाराजे सिंधिया खेल मैदान बनाया गया है। परन्तु उक्त मैदान पर खेल पाना हर किसी खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। क्यों कि उसे उक्त खेल मैदान में खेलने के लिए एक नियत राशि चुकानी होगी। जो हर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए संभव नहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!