Press "Enter" to skip to content

हाइवे पर चलते कंटेनर का लॉक तोड़कर कपड़े के 30 कार्टन चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। फोरलेन हाइवे पर चलते कंटेनर से एक बार फिर से बदमाशों ने लॉक तोड़कर कपड़े के 30 कार्टून पार कर दिए हैं। दो दिन पहले भी दो कंटेनरों के लॉक तोड़कर एक से कपड़े की गठानें और दूसरे से कुरियर का सामान चुराया था। गुना से शिवपुरी के बीच कटर गिरोह सक्रिय होने का अनुमान है, जो सिर्फ लंबी दूरी के कंटेनरों को निशाना बना रहा है।

राहुल (22) पुत्र बुनवेद खां निवासी मेवात हरियाणा ने सुभाषपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राहुल का कहना है कि वह बैंगलुरु से गुड़गांव के लिए निकला था। गुना पर रुककर देखने पर सबकुछ ठीक ठाक था। उसके बाद लगातार शिवपुरी तक चला आया और इस बीच कहीं भी गाड़ी नहीं रोकी।

लेकिन रात 1.30 बजे करही अहमदपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आए ड्राइवर ने इशारा किया। गाड़ी रोककर देखा तो पीछे से कंटेनर का लॉक टूटा था और अंदर से कपड़े के 30 कार्टून गायब थे। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!