Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार आर्टिका कार का फटा टायर, दो की मौत, 4 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना के पास स्थित झांसी शिवपुरी फोर लेन पर तेज रफ्तार दौड रही आर्टिका कार का टायर फट गया और वह असंतुलित होकर सडक किनारे बिजली के खंभे जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी से करैरा की ओर जा रही आर्टिका कार जिसमें 6 लोग सवार थे, सभी करैरा जा रहे थे। आर्टिका कार जैसे ही अमोला थाने के सामने पहुंची वैसे ही कार का टायर अचानक से फट गया और कार असंतुलित होकर सडक किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।  इस घटना में संतोष अग्रवाल उर्फ चुन्ना संचालक भोला क्रेन सर्विस शिवपुरी और कमलेश नामदेव पुत्र भगवान लाल नामदेव निवासी झांसी तिराहे की मौके पर ही मौत हो गई। 

वही राजपाल यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी पुरानी शिवपुरी,कुश तिवारी पुत्र आनंद तिवारी को गंभीर घायल होने के कारण ग्वालियर रैफर कर दिया गया हैं। वही इस हादसे में मोहिनी सिंह पुत्र भगवान सिंह और रामस्वरूप नामदेव भी घायल हुए इनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!