Press "Enter" to skip to content

गला दबाकर युवक की हत्या की, महुर नदी में फेंका शव / Shivpuri News

पिछाेर/ पिछोर के बिरौली गांव के रहने वाले 40 वर्षीय युवक की
किसी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को 28 किमी दूर करैरा स्थित
महुअर नदी में फेंक दिया। शुक्रवार को करैरा पुलिस और एफएसएल प्रभारी ने
मामले में छानबीन की और फिर
अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर
लिया है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई
है, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी
के मुताबिक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र तोरण सिंह चौहान निवासी बिरौली थाना
पिछोर का शव शुक्रवार की सुबह करैरा में महुअर नदी में पुल के नीचे मिला
है। सूचना पर करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा, टीआई अमित भदौरिया मौके पर पहुंचे।
शिवपुरी से एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
शुरूआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। बाद में मृतक की पहचान
राजेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई। गला दबाए जाने के निशान होने पाए गए
हैं। साथ ही मृतक शर्ट व चड्डी में पड़ा मिला है। जिससे मामला अवैध संबंधों
से जोड़कर देखा जा रहा है।

सायलेंसर से मृतक का पैर भी जला, मौके पर टायर के निशान भी मिले हैं
महुअर
नदी में जहां से लाश बरामद हुई है, वहां बाइक के टायर के निशान पाए गए
हैं। साथ ही मृतक का दायां पैर भी जला हुआ है। जिससे लग रहा है कि मृतक को
बाइक पर बीच में बिठाकर लाया गया है। इस दौरान पैर सायलेंसर के संपर्क में
रहा जिससे चमड़ी जल गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!