Press "Enter" to skip to content

वायरल वीडियो में दावा-नायब तहसीलदार ने बुजुर्गों को दीं गालियां / Khaniyadhana News

खनियांधाना के नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर का बताया जा रहा है वीडियो

शिवपुरी। गांव
में जमीन का विवाद निपटाने गए खनियांधाना के नायब तहसीलदार का गाली-गलौज
करते हुए का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। वीडियो में नायब तहसीलदार
बुजुर्गों को गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं। खनियांधाना तहसील में
पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर एक जमीन का विवाद निपटाने के लिए
पचरा गांव गए हुए थे। इसके बाद उनकी वहां मौजूद बुजुर्गों से किसी बात पर
कहासुनी हो गई। इसके बाद नायब तहसीलदार गुर्जर ने अपने पद की गरिमा को भंग
करते हुए बुजुर्गों को गालियां दीं। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया
जो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। नईदुनिया इस वीडियो की
प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नायब
तहसीलदार गुर्जर बुजुर्ग से गाली देते हुए कह रहे हैं कि कैसी बात कर रहा
है तू। फिर वहां मौजूद अन्य लोगों से कहते हैं कि समझाओ इसे कैसे बात कर
रहा है ये। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें समझाते हैं कि गालियां न
दें। वहीं कुछ लोग यह भी कहते हुए सुनाई देते हैं कि वीडियो रिकॉर्डिंग हो
गई है, इसका मोबाइल छीन लो। नायब तहसीलदार को काल किया तो उन्होंने रिसीव
नहीं किया।

मोबाइल फोन से खुल रहीं अधिकारियों की कारगुजारियां

नायब
तहसीलदार गुर्जर वीडियो के कुछ दिन पहले ही कोतवाली थाना में पदस्थ एसआइ
का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रही हैं।
जनवरी में ही गोवर्धन टीआइ अरविंद चौहान का एक संदिग्ध आडियो वॉट्सएप पर
वायरल हो गया था। करैरा में निलंबित हुए पांच पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने
के मामले में भी फरियादी ने आडियो रिकार्डिंग सौंपी थी। आम जनता तकनीक का
इस्तेमाल सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की कारगुजारियां उजागर करने में
कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!