शिवपुरी। भाजपा की रीत-नीत में आधी आबादी (महिला शक्ति) का वर्चस्व अब आचरण में भी दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर अवसर पर भाजपाईयों को यह संदेश दिया है कि भारतीय समाज में अब आधी नहीं पूरी आबादी के केंद्र में महिला शक्ति है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित महिला मोर्चा की बैठक व जिले की नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों के सम्मान समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का काम किया है। प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों के घर जाएं और जनता से जुड़ें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरूआत की तथा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषण के विरूद्ध एक प्रभावी लड़ाई का आह्वान किया है। इसके लिए केंद्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करना है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर 6 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के रजिस्ट्रेशन करेंेगे, उनके स्वास्थ्य की जानकारी पोषण ट्रेकर एप में लोड करके कुपोषित और पोषित बच्चों की िस्थति ज्ञात करके सूची उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन, शशि जैन, चंद्र मेहता, ज्योति यादव, अर्चना चतुर्वेदी, मिथिलेश ओझा, बबीता राठौर, नीतू बाथम, पल्लवी शर्मा, नीलू बाथम, रेखा मिश्रा, वंदना शर्मा, राजकुमारी बाथम, लक्ष्मी कुशवाहा व मोंटी बाथम आदि कार्यकर्ताओं ने चुने गए नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया। आभार महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजुला जैन ने व्यक्त किया।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित, नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का किया सम्मान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment