शिवपुरी। शहर के गीता पब्लिक स्कूल को भारत सरकार के व्यापार चिन्ह रजिस्ट्री विभाग के द्वारा शिशुकुंज इंटरनेशनल ट्रेडमार्क , व्यापार चिन्ह रजिस्ट्री अधिनियम 1999 के तहत रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने में सफलता मिली हैं । स्कूल के डायरेक्टर श्री पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बरसों से हेयरिंग के लिए लंबित इस संदर्भ में सभी ऑब्जेक्शन और आपत्तियों को अपने सटीक जवाब और दस्तावेजों से जीरो प्रमाणित किया , जिसके कारण शिशुकुंज इंटरनेशनल ट्रेडमार्क की रजिस्ट्री गीता पब्लिक स्कूल ग्रुप को प्राप्त हुई रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क को बिना अनुमति के पूरे देश में कोई और उपयोग नहीं कर सकता है । गीता पब्लिक स्कूल की नींव सन 2004 में स्वर्गीय प्रेम नारायण पाराशर जी द्वारा रखी गई थी। ताकि बच्चों का बेहतर शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास भी हो सके । अपनी स्थापना से लेकर अब तक स्कूल ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जहां स्कूल के छात्र छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में परचम फहराया, वहीं अन्य गतिविधियों जैसे चुनावी प्रचार के दौरान चुनाव चिन्ह , क्रिकेट बैट , फुटबॉल, हॉकी, शराब विरोधी अभियान की विशाल मानव आकृतियों के साथ साइंस व आर्ट जैसी कई गतिविधियों के संचालन में स्कूल अग्रणी रहा है । वर्तमान में बौद्धिक संपदा अधिकार के तहत जीपीएस ग्रुप को गीता पब्लिक स्कूल और शिशुकुंज इंटरनेशनल पर रजिस्ट्रेशन प्राप्त है। इसके साथ ही क्वेश्चन आस्किंग ट्रेनिंग पर कॉपीराइट भी प्राप्त है। इस अवसर पर स्कूल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स श्री बृजेश कुमार शर्मा, श्री पवन कुमार शर्मा ,श्री गिर्राज शर्मा ,स्कूल प्रिंसिपल श्री दिलीप शिधोरे,एकेडमिक हेड श्रीमती हरविंदर कौर व शबाना खान, श्री सुखविंदर सिंग, श्री शोएब खान, श्रीमती नीलम दुबे , श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर उपस्थित रहे।

GPS ग्रुप का शिशुकुंज इंटरनेशनल ट्रेडमार्क हुआ रजिस्टर्ड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment