शिवपुरी। अखिलभारतीय काव्य सरिता मंच द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से 14 साहित्यकारों का चयन कर एक साझा संकलन प्रकाशित किया जा रहा है। जिसमे शिवपुरी जिले के करैरा से युवा साहित्यकार सौरभ तिवारी का चयन हुआ है। प्रत्येक कवि को साझा संकलन पुस्तक में 10 पृष्ठ दिए गए है,जिसमे रचनाकार के जीवन परिचय के साथ उनकी रचनाएँ प्रकाशित की जाएंगी।
सौरभ तिवारी करेरा के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री सुरेंद्र तिवारी (भैयाजी) के पुत्र हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय करैरा के बरिष्ठ साहित्यकारोंऔर उनके द्वारा दिये गए मार्गदर्शन को दिया है।चयनित होने पर उन्हें करैरा साहित्यकार, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण सहित मित्रजनो ने बधाई दी ।




