थाना प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, मौत / Riva News

रीवा। खबर रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां पदस्थ थाना प्रभारी ने शहडोल में सर्विस रिवाल्वर से पत्नी की हत्या कर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वारदात में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रख दिया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह की वजह से यह वारदात हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पनवार थाना हीरासिंह रीवा से चलकर दोपहर शहडोल पुलिस लाइन में लगे आवास पहुंचे थे। वारदात के समय बेटी टीवी देख रही थी, जबकि बेटा ट्यूशन गया था। वहीं पत्नी कमरे में थी। उसने सर्विस रिवाल्वर निकालकर पत्नी को गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी ने खुद के सिर पर बंदूक रख फायर दाग दिया। आवाज सुनकर बेटी आंगन में आई, उसने पड़ोसियों को सूचना देकर पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो रानी ौर हीरासिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे, पास ही सर्विस रिवाल्वर भी पड़ी थी। सूत्रों की मानें तो हीरासिgं शनिवार को बिना छुट्टी के शहडोल चले गए थे। चर्चा है कि वे सुलझे हुए पुलिस अधिकारी थे कोई बड़ी बात रही होगी, इसलिए ऐसा कदम उठाया है।