खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र में एक प्रेमी को इश्क करने की सजा मिली। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार परमान पुत्र रमेश आदिवासी निवासी ग्राम देवखो की सोमवार सुबह कदवाया रोड से राजेंद्र गर जाने वाले मार्ग के बीच सड़क किनारे लाश पड़ी मिली है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि परमाल के संग एक आदिवासी लड़की रहती थी। बताया जा रहा है कि गांव वालों ने देखा कि रविवार की रात लड़की के परिजन आए और लड़के को खींचकर ले गए। इसके बाद सोमवार की सुबह परमाल आदिवासी की सड़क किनारे लाश बरामद हुई। वहीं एफएसएल प्रभारी का कहना है कि मृतक के दोनों कानों सेखून आ रहा था। गला दबाकर हत्या करने की संभावना है।






Be First to Comment