Press "Enter" to skip to content

मोबाइल लूटेरे : पहले मारी गोली फिर लूट कर ले गए मोबाइल / Khaniyadhana News

खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के चौपुरा नाले के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया और जब युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे गोली उसके हाथ में लगी और वह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 394, 397, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हीरालाल प्रजापति निवासी बसाहर अपने मित्र सतीश विश्वकर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर खनियांधाना के मुहारी गांव से अपने गांव बसाहर जा रहा था। जहां चौपुरा नाले के पास सतीश शौच के लिए रूक गया। इस दौरान हीरालाल प्रजापति बाइक पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा। तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां आए और उन्होंने हीरालाल के हाथ से मोबाइल छीन लिया।

जब हीरालाल ने मोबाइल छीनने पर बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। जिससे गोली उसके हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद दोनों बदमाशा बाइक स्टार्ट कर वहां से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर सतीश फौरन वहां पहुंचा तो उसने देखा कि हीरालाल के हाथ से खून निकल रहा है और वह जमीन पर पड़ा था। तुरंत ही उसने घटना की जानकारी हीरालाल के परिजनों को दी। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां उसका इलाज किया गया।

More from KhaniyadhanaMore posts in Khaniyadhana »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!