
शिवपुरी। खबर खनियांधाना क्षेत्र के ग्राम नदावन से आ रही है। यहां बीती रात घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। इस लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते देख घर के सदस्य बाहर आ गए और मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वह तो गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जानहानि नहीं हुई।




