Press "Enter" to skip to content

सावधान…! जिला अस्पताल में खून के सौदागर सक्रिय / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सरकारी अस्पताल में खून के सौदागरों का संजाल फैला हुआ है। जब भी किसी मरीज को खून चढ़ाने की जरूरत होती है चिकित्सक अपने कंपाउंडर के माध्यम से उससे खून मंगवा लेते हैं। मरीज के परिजन से एक यूनिट खून की कीमत में हजारों रुपए ऐंठे जा रहे हैं। इस धंधे की जानकारी जब अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक को लगी तो उन्होंने मामले में कार्रवाई की लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग रहा है।

 

अनपढ़ और सीधे मरीज हो रहे टारगेट

खून के सौदागर सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले वैसे मरीजों को फंसाते हैं जो अनपढ़ और भोले-भाले होते हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद दलाल ऐसे मरीज के परिजन को तरह-तरह का सब्जबाग दिखाकर ब्लड दिलाने की एवज में मोटी रकम वसूल करते है। ब्लड कौन सा ग्रुप का है, यह भी परिजन को मालूम नहीं हो पाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!