शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक आज दोपहर दो बजे होटल सुखसागरछत्री रोड पर आयोजित की जा रही है।उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के मीडिया प्रभारी उदयभूषण सिंह ने बताया कि संगठन की जिला कार्यकारिणी के गठन के पश्चात जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह राठौर द्वारा आयोजित की गई इस प्रथम बैठक में सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे जायेंगें तथा परस्पर परिचय किया जाएगा।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-मंथन भी किया जाएगा।बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।




