कोलारस।- जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के कार्यकाल में जिले के कोलारस को आईएसओ अवार्ड मिल गया। जाहिर है यह अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि है। इसका प्रमाण पत्र आईएसओ भोपाल से आए अधिकारी विनय शर्मा द्वारा थाना प्रांगण में हुए कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, पूर्व थाना प्रभारी संजय मिश्रा, थाना प्रभारी कोलारस आलोक वर्मा ने ग्रहण किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कोलारस थाना प्रभारी आलोक भेदौरिया ने पुलिस अधिक्षक राजेश सिंह, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, सीतारात रावत आईएसओ भोपाल से आए विनय शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया जिसके बाद विनय शर्मा द्वारा आईएसओ के बारे में जानकारी दी गई कि कैसे पुलिस विभाग के सहयोग से उनहोने कोलारस थाने को आईएसओ के लिए चिन्हित किया।
जिले में 1 नंबर थाना बना कोलारस, भोपाल से आए विनय शर्मा ने ‘‘आईएसओ’’ का प्रमाणपत्र दिया / Kolaras News

पुलिस अधिक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, पूर्व थाना प्रभारी संजय मिश्रा और सभी अधिकारियों और पूलिसकर्मियो द्वारा जिनहोने इसके लिए मेहनत कि सबका धन्यवाद किया। और कहा कि इस प्लान को आगे जारी रखा जाएगा। जिससे दूसरे थाने भी आईएसओ हो जाएं। इससे थाना भी एक नया रूप ले लेता है और रिकार्ड भी व्यवस्थित हो जाता है। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देने की बात कहते हुए कहा कि पुलिस के साथ साथ नगर व ग्राम रक्षा समितियों का सहयोग लिया जाएगा। टेक्नोलॉजी का भी उपयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी आलोक भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा की इस अच्छे कार्य को आगे भी जारी रखने की जिम्मेदारी अब आलोक भदौरिया की है वह इसे बखूवी निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत मे एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए आईएसओ को परिभाषित किया। इस दौरान एसडीएम ब्रजवल्लभ श्रीवास्तव, बदरवास तहसीलदार, सीएमओ कोलारस महेशचंद्र जाटव सहित पुलिसकर्मी, पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।
अन्य विभाग भी अपने कार्यलयो को भी आगे लाए – विधायक कोलारस
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी अपने उदभोदन में पुलिस अधिक्षक और कोलारस थाना प्रभारी सहित समस्त थाने के स्टाफ कि तारीफ की और आईएसओ अर्वाड मिलने पर सबको बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के बाद हमारा प्रयास है कि अन्य विभाग भी इसी तरह के प्रयास करें शासन स्तर पर हर संवभ मदद के लिए वह हमेशा तैयार है।
मंदिर कि भव्यता और सुंदरता के कायल हुए एसपी –
जिला पुलिस अधिक्षक राजेश सिंह चंदेल कार्यक्र के बाद कोलारस थाना परिषर में बने मेदिर कि भवयता और सुंदरता देख मंदिर में र्दशन को पहुंचे जहां उनहोने मंदिर के जीर्णोधार के लिए पूर्व थाना प्रभारी सतीष सिंह चौहान और संजय मिश्रा कि जमकर तारीफ की। जिनहोने तन मन मंदिर जीर्णोधार में लगाया।



