थाना प्रभारी आलोक भदौरिया ने किया होटलो का औचक निरीक्षण / Kolaras News

कोलारस। थाना प्रभारी आलोक भदौरिया ने प्रभार सम्भालते ही नगर भ्रमण पर निकले और अचानक होटलों पर औचक निरीक्षण किया। जहाँ थाना प्रभारी ने होटल संचालकों को शराब आदि का सेवन कराने के संबंध में और कानून का पालन करने की हिदायत दी। अचानक थाना प्रभारी आगमन पर होटल संचालक आश्चर्य चकित रह गए और उन्होंने थाना प्रभारी के निर्देशो का पालन करने का आस्वाशन दिया है। अचानक औचक निरीक्षण ने कोलारस थाना प्रभारी आलोक भदौरिया के इरादे साफ कर दिए है थाना प्रभारी ने इस दौरान कहा कि नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी।