लौटा गैंग की किशोरी के साथ डर्टी हरकत, केस दर्ज / Pohari News

शिवपुरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां शौच के लिए अपनी सहेलियों के साथ गई किशोरी के साथ पड़ोसी ने डर्टी हरकत कर दी। मामले को लेकर किशोरी ने थाने में केस दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी ने बताया कि बीते रोज सुबह के समय अपनी सहेलियों क साथ शौच के लिए गई हुई थी जब वह लौटकर आ रही थी तो गांव का रहने वाला हेमंत परिहार आ गया और उसका रास्ता रोककर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने अपना लौटा उठाकर युवक के सिर में दे मारा और सहेलियों व किशोरी के भाई ने बचाया। घटना के बाद किशोरी घर पर आई और मामले की जानकारी परिजनों को दी व थाने में आकर युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।