साहब…! चार माह से सेल्समैन सुनील यादव ने लगवाया अंगूठा, नहीं दिया राशन, मांगा तो की गाली-गलौंज / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! सेल्समैन ने लॉकडाउन में अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। जब लॉकडाउन खुला आैर सेल्समैन से चार माह का राशन मांगा तो उसने गाली-गलौंज कर गाड़ी से एक्सीडेंड करने की धमकी दी और कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। मामले को लेकर अधिकारी से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए सेल्समैन पर कार्रवाई कर राशन दिलवाया जाए।

यह कहना था ममता पत्नी राजेश वंशकार निवासी चाका तहसील करैरा ने का जो मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर अपनी फरियाद लेकर आई। महिला ने बताया कि सेल्समेन ने लॉकडाउन के समय मशीन पर अंगूठा लगवा लिया और चार माह से राशन का वितरण नहीं किया। सेल्समैन का कहना था कि अभी लॉकडाउन चल रहा है इसलिए राशन नहीं मिलेगा, लेकिन जब लॉकडाउन खुला ताे सेल्समैन ने राशन देने से मना कर दिया और गाली-गलौंज कर अभद्र व्यवहार कर भगा दिया गया। मामले को लेकर शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।