काेलारस|पानी की टंकी के पास पीर सुकुरू मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने 2 लाख, मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया। घटना के वक्त परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादी नासिर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहर्रम के ताजिए देखने के बाद रात 1 बजे लौटकर आए और गहरी नींद में सो गए। सुबह 5 बजे जागा तो मोबाइल नहीं मिला, गैलरी में बैग पड़ा था और डिब्बे में देखा तो उसमें रखे 2 लाख गायब थे। इसके अलावा पत्नी के दो पर्स भी बदमाश चुराकर ले गए।
परिवार सोता रहा और चोर समेट ले गए 2 लाख का सामान / Kolaras News




