बैराड़|नहरगढ़ा गांव में अपने मृतक परिजन की छारी तालाब में अस्थी विसर्जन करने गए 45 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह यादव निवासी नहरगढ़ा का पैर फिसलकर तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। ग्राम नहरगढ़ा निवासी रघुवीर यादव बुधवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के बाद अस्थी विसर्जन करने छारी तालाब पर गया। जहां उसका पैर फिसल गया रघुवीर के डूबने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण तालाब पर आए जहां उन्होंने रघुबीर को तालाब से निकालकर बैराड़ अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर पीएम करा कर मर्ग कायम कर लिया है।
अस्थि विसर्जन करने गया युवक तालाब में डूबा / Baiard News




