सिंध में बच्चे सहित बह गई महिला, बच्चे को बचाया, महिला लापता / Kolaras News

शिवपुरी। खबर कोलारस क्षेत्र से आ रही है। यहां सिंध नदी के तेज बहाव में एक महिला बच्चे सहित बह गई। मामले की जानकारी मौके पर मौजूद ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने बच्चे को तो बचा लिया लेकिन महिला लापता हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिंध में उफान पर आने पर दौलतपुर गांव को खाली कराया गया लेकिन सुबह के समय एक महिला नन्हीं बाई पत्नी शिवकुमार यादव अपने बच्चे का लेकर जा रही थी तभी वह सिंध के तेज बहाव में बह गई। धटना में बच्च को तो बचा लिया गया लेकिन महिला बह गई।