बाढ़ जैसे हालात के कारण बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेस का धरना स्थगित / Shivpuri News

शिवपुरी। बिजली बिभाग की लूट और मनमानी के खिलाफ 5 अगस्त को होने बाले धरना प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी ने स्थगित कर दिया है। पार्टी के जिला प्रबक्ता विजय चौकसे ने बताया कि जिले में अतिबर्षा के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालात सामान्य होने के पश्चात पार्टी के जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा आगामी तिथि निर्धारित करेंगे तब उनके निर्देशन में शिवपुरी जिले के सभी ब्लॉकों में बिजली की लूट और बिभाग की गड़बढ़ियों को उजागर करने के लिये धरना एबं प्रदर्शन किया जायेगा ।