Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने पांच लाख की 23 पेटी देशी शराब मय बोलोरो गाड़ी के जप्त की / Karera News

करैरा:- पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर शराब माफियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज करैरा पुलिस ने 23 पेटी प्लेन शराब जप्त कर दो आरोपी पकड़ कर जेल भेज दिए है।

थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि खेराघाट पर बोलोरो वाहन से अज्ञात लोग 23 पेटी प्लेन शराब लेकर बेचने जा रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उक्त वाहन MP33BB 1763 से 23 पेटी प्लेन शराब जप्त कर दो आरोपी आनंद पुत्र पवन कोली निवासी पिपरा थानां बामोरकला, दिग्गी राजा उर्फ राजकुमार पुत्र मनोहर चौहान को गिरफ्तार कर लिया।  

 

एक आरोपी संजू शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी भोती हाल करैरा फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है।उक्त आरोपियों पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त शराब व आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अमित सिंह,उप निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक भोला सिंह, संदीप चौहान, भीकम सिंह, गजेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!